121 वेदपाठी ब्राह्मणों ने किया अखंड
रोहतक | श्रीहनुमान सेवक समिति द्वारा आयोजित सवा लाख श्री हनुमान चालीसा तीन दिवसीय महा अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को 121 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा अखंड पाठ चलता रहा। श्रद्धालुओं ने पंजाबी रामलीला ग्राउंड पहुंचकर इस धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी की। सुबह से ही भक्तों का यहां आने का शुरू हुडा सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब रोहतक की ओर से रक्तदान शिविर का लगाया गया,जिसमें लोगों ने उत्साह से भागीदारी की। ज्योतिषाचार्य पं. भुवनेश्वर भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को 31 कुंडीय महायज्ञ में हवन, पूजन अर्चन के बाद दोपहर एक बजे से भंडारा लगाया गया।