- Hindi News
- वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भी हिस्सा लें छात्र
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भी हिस्सा लें छात्र
रोहतक | वार्षिकखेल प्रतियोगिता का आयोजन केडी हाई स्कूल में बुधवार को किया गया। इसमें जूनियर वर्ग के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, स्पून रेस एक टांग की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं सीनियर वर्ग के लिए 400 मीटर रेस, ऊंची कूद बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। अनीता खत्री ने कहा कि बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। इससे उनमें चुस्ती के साथ आत्मविश्वास पैदा होता है। प्रतियोगिता में अंजली, नैंसी, रुख्सत, आरती, निधि, अमरदीप, अंकित, आशीष, रोहित, त्रिशांत, सुमित ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।