गांव को निगम सीमा से बाहर कराने की मांग
रोहतक| सुनारियाकलां खुर्द के सैकंडों ग्रामीण बुधवार को लघु-सचिवालय पहुंचे और डीसी को सीएम के नाम पत्र सौंप कर दोनों गांवों को निगम की सीमा से बाहर करने की मांग की। डीसी ने कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं से सीएम को अवगत करवा दिया जाएगा। सतगांवा खाप पंचायत के प्रधान प्रकाश सदस्य धर्मबीर, दयानंद, भलेराम, संदीप, बीजू, पूर्ण पहलवान, अशोक, पाले, अभय सिंह, आज्ञाराम, साधु, आजाद, रमेश, बिजेंद्र रमेश ने कहा कि 2010 में प्रदेश सरकार ने गांव को निगम में शामिल किया था। उम्मीद जगी थी कि गांव के शहर से जुड़ने के बाद मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा, लेकिन चार साल बाद भी धरातल पर कुछ नहीं हुआ। सीवरेज लाइन बिछी और ही पेजयल व्यवस्था में सुधार हुआ। उल्टा बिजली के बिल बढ़कर आने लगे।