पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर मनीषा को मिला सम्मानित

डॉक्टर मनीषा को मिला सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| उत्तरप्रदेश के मेरठ में आयोजित 48वीं इंडियन ऑर्थोडेंटिक्स कांफ्रेंस में पीजीआईएमएस के डेंटल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीषा कमल को क्लीनिकल पोस्टर प्रस्तुति के लिए पुरस्कार मिला। ऑर्थोडेंटिक्स विभाग में कार्यरत डॉ. मनीषा को कांफ्रेंस में तीसरा पुरस्कार दिया गया। इस उपलब्धि पर डॉ. मनीषा काे कुलपति डॉ.एसएस सांगवान, कुलसचिव डॉ. सरला हुड्डा, डेंटल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बधाई दी। डॉ. मनीषा कमल ने बताया कि मैनेजमेंट ऑफ क्लास थ्री मैलएक्लूजन विषय पर प्रस्तुत उनके पेपर की काफी सराहना हुई। इस पेपर के माध्यम से उन्होंने लोगों में अविकसित जबड़े की समस्या का समाधान बताया। डॉ. मनीषा ने बताया कि कई बार मुंह के नीचे वाले जबड़े की हड्डी बढ़ जाती है ऊपर वाले की हड्डी छोटी या अविकसित रहती है। ऐसे में ऊपर वाले जबड़े को खोलने के लिए स्क्रू का प्रयोग किया जाता है। साथ ही आर्थोपेडिक्स अप्लाएंस की मदद से ऊपर वाले जबड़े को बाहर की तरफ भी खिंचा जाता है। इस प्रकार की प्रक्रिया में छह से आठ माह का समय लगता है। इसके बाद दांतों की अलाइनमेंट फिक्स ऑर्थोडेंटिक्स इलाज द्वारा की जाती है।