आधार कार्ड ने की नींद हराम
रोहतक| बुढ़ापापेंशन के बाद राशन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता ने आम लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। सुबह चार बजे लोग कार्ड बनवाने के लिए लाइन में खड़े होते हैं, लेकिन मात्र 60 लोगों के ही कार्ड बनाए जाते हैं। सैकड़ों लोग निराश होकर लौट रहे हैं। गांधी कैंप निवासी राजरानी, कमलेश, रमेश कुमारी, ज्योति, प्रेम कुमारी, सुंदर सिंह, श्याम, सचिन, पवन कैलाश ने बताया कि आधार कार्ड ने उनकी नींद हराम कर दी है। कार्ड बनवाने के लिए सुबह चार बजे उठकर केंद्र पर जाकर लाइन में लगना पड़ता है। दूसरा आधार कार्ड के अंदर अगर कोई त्रुटि रह जाती है तो कर्मचारी दुरुस्त करने के लिए 100 रुपए मांगते हैं। वार्ड एक के पार्षद राजबीर सैनी 11 की पार्षद अनिता मिगलानी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ज्यादा से ज्यादा मशीनें लगाकर लोगों के आधार कार्ड बनवाए जाएं।