- Hindi News
- नर्सों को प्रशिक्षण देने के लिए ओरिएंटेशन कोर्स शुरू
नर्सों को प्रशिक्षण देने के लिए ओरिएंटेशन कोर्स शुरू
रोहतक। हेल्थविवि में नर्सों को प्रशिक्षण देने के लिए दो दिवसीय सातवां नर्सिंग ओरिएंटेशन कोर्स का शुभारंभ हुआ। चिकित्सा अधीक्षक स्थित लैक्चर थियेटर में सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्याम सिंगला द्वारा किया गया। इस दौरान कुलपति डॉ.एस.एस.सांगवान ने नर्सों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि नर्सें ज्यादा समय तक मरीज की सेवा करती हैं। इसलिए उनके स्वभाव में विनम्रता का होना बेहद जरुरी है। उन्होंने नर्सों को सलाह दी है कि धैर्य से मरीजों की देखभाल करनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. श्याम सिंगला ने बताया कि पहले दिन हॉस्पिटल वेस्ट से होने वाले खतरों की जानकारी दी गई। साथ ही उनको कचरा जमा करने वाली थैलियों के उपयोग के बारे में बताया गया। इनके अलावा डॉ. आरबी सिंह द्वारा विद्यार्थियों ने कम्यूनिकेशन स्किल के बारे में जाना।