पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिलेगा भीम पुरस्कार

10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिलेगा भीम पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यमें खेल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत जिलास्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें भीम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के मुताबिक 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2014 के बीच अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा की ओर से सर्वश्रेष्ठ 10 खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपए नकद, एक भीम प्रतिमा, स्क्रोल, ब्लैजर एवं टाई/स्कार्फ प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय या सीनियर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करने वालों के अलावा प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले खिलाड़ी पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी इन चार वर्षों में कम से कम एक बार हरियाणा राज्य की ओर से खेला हो। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पूर्व वह भारतीय राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया हो। खेल नीति के अंतर्गत जिन खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार पहले मिल चुका है। वे दोबारा इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

इन प्रमाणों के साथ करें आवेदन

आवेदनपत्र के साथ खेल उपलब्धियों के प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियां, राज्य का निवासी होने का डोमिसाइल की प्रति, अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का प्रमाण पत्र के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का स्पोर्टिंग सर्टिफिकेट की सत्यापित प्रति, खिलाड़ी का जन्म प्रमाण-पत्र की प्रति सहित खिलाडी के तीन नवीनतम फोटो आवेदन के साथ लगाने होंगे। इस संदर्भ में ज्यादा जानकारी के लिए छोटूराम स्टेडियम स्थित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय में संपर्क स्थापित कर सकते हैं।