पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 मी. दौड़ में सीमा, मटका दौड़ में सीमा अव्वल

100 मी. दौड़ में सीमा, मटका दौड़ में सीमा अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | बालविकास परियोजना रोहतक ग्रामीण द्वारा बाल महिला विकास परियोजना अधिकारी मंजू जाखड़ की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी स्नेहलता ने ध्वजारोहण करके किया। ग्रामीण महिला खेलकूद की 100 मी. की दौड़ प्रतियोगिता में गांव-भालौठ की सीमा प्रथम स्थान पर, बालंद की भूमति द्वितीय स्थान पर डोभ की कमलेश तृतीय स्थान पर रही। 300 मी. दौड़ में करौंथा की प्रीति पहले, भालौठ की सुशीला दूसरे रिटौली की प्रीति तीसरे स्थान पर रही। मटका दौड़ प्रतियोगिता में खिड़वाली की सीमा प्रथम स्थान पर रही।