- Hindi News
- एरिया विवाद में फंसे पुलिस, तुरंत दर्ज करे शिकायत: एसपी
एरिया विवाद में फंसे पुलिस, तुरंत दर्ज करे शिकायत: एसपी
रोहतक | एफआईआरदर्ज कराने के लिए अब संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों के यहां चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पीड़ित व्यक्ति किसी भी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करवा सकता है। इसके बाद विभाग की ओर से जांच के लिए फाइल संबंधित थाने में पहुंचा दी जाएगी। यह दावा पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने किया है। एसपी ने बुधवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे थाना क्षेत्र की सीमा विवाद में रहें और शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करें। यहां तक कि शिकायतकर्ता किसी भी थाने में अपनी एफआईआर दर्ज करवा सकता है। बाद में एफआईआर कार्रवाई के लिए संबंधित थाने में भेज दी जाएगी। इसके अलावा पुलिस कप्तान ने यह भी कहा है कि महिलाओं बच्चों संबंधी शिकायत पर अमल करते हुए तुरंत मौके पर पहुंचें। सर्दी में कोहरे को देखते ट्रैफिक पुलिस को भी अलर्ट रहने को कहा है। वाहन चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अपराध जांच शाखा प्रभारी स्पेशल स्टाफ को निर्देश दिए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी शिक्षण संस्थानों के बाहर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से अपने क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की भी रिपोर्ट तलब की है।
एसपी शशांक आन्नद।