लॉ की परीक्षा में चार नकलची पकड़े
एमडीयूके लॉ विभाग की परीक्षा में बुधवार को चार नकलचियों को परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु की टीम ने पकड़ा। उनके यूएमसी केस बनाए गए हैं। वहीं नकल रूकने पर परीक्षा ड्यूटी देने वाले शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई का फैसला लिया गया है। डॉ. सिंधु ने बताया कि बुधवार को सीआर लॉ कॉलेज, वैश्य लॉ कॉलेज, गोहाना रोड स्थित रोहतक इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में परीक्षा करवाई गई। यहां पर दौरा करने पर सीआर लॉ कॉलेज में दो छात्र नकल करते पाए गए, एक वैश्य लॉ कॉलेज और एक नकलची गोहाना रोड वाले संस्थान में पकड़ा गया। इस दौरान डॉ. सिंधु ने परीक्षा ड्यूटी देने वाले शिक्षकों को भी स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पीएचडी परीक्षा दे पाने पर किया हंगामा : एमडीयूमें बुधवार को पीएचडी यूआरएस की परीक्षा के रोल नंबर समय पर मिलने के चलते फार्मेसी के विद्यार्थी परेशान हुए और कुलपति से प्रोविजनल रोल नंबर दिलाने की मांग रखी। छात्रों ने बताया कि उन्होंने 27 नवंबर को परीक्षा के लिए स्पीड पोस्ट से भेजा था। अंतिम तिथि एक दिसंबर थी। इस मामले में रोल नंबर मिलने के चलते बुधवार को छात्र परीक्षा में पहुंचे, लेकिन उन्हें बैठने नहीं दिया गया। छात्रों ने बताया कि 10 से 12 विद्यार्थियों ने स्पीड पोस्ट से फार्म भेजा, लेकिन उसे यहां विभाग में लिया ही नहीं गया। इसकी जानकारी डाक विभाग की वेबसाइट पर भी डाली गई है कि डाकिये ने डिलीवरी तो दी, लेकिन कोई लेने वाला नहीं मिला। छात्रों ने कुलपति एचएस चहल से भी मुलाकात कर प्रोविजनल रोल नंबर लेने की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान निकल पाने के चलते छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही वापस लौटना पड़ा और परीक्षा हो गई। बुधवार को कई विषयों में पीएचडी एवं यूआरएस प्रवेश परीक्षा करवाई गई। जनसंपर्क निदेशक सुनित मुखर्जी ने बताया कि मनोविज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार, संगीत, औषध विज्ञान, फूड टैक्नोलॉजी, वाणिज्य तथा इलेक्ट्रानिक एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विषयों में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुई।