पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकल नृत्य में मोनी, गीत में मंजीत प्रथम

एकल नृत्य में मोनी, गीत में मंजीत प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इरादेपक्के हों तो शारीरिक अक्षमता भी आड़े नहीं आती। बुधवार को इसी बात को साबित कर दिखाया शहर के कई बच्चों ने। विश्व विकलांगता दिवस पर छोटूराम स्टेडियम में जिला परियोजना संयोजक एसएसए/आरएमएसए द्वारा जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खेलकूद, नृत्य, गायन, क्ले मॉडलिंग, फ्लावर मेकिंग, बेस्ट ऑफ वेस्ट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बच्चों ने अपनी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रीना जो ठीक से खड़ी भी नहीं हो पाती उसने प्रतियोगिता में जिस प्रकार नृत्य किया ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उसमें कोई शारीरिक कमी है। जिस प्रकार से वह गाने के एक-एक रिदम को पकड़ रही थी उसे देख सभी दंग रह गए। वहीं क्ले मॉडलिंग में जिस प्रकार बच्चों ने गणेश की मूर्ति, प्रकृति की खूबसूरती को इस प्रकार दर्शाया उसे देख कर ऐसा लग ही नहीं रहा कि उसे मानसिक रूप से कमजोर बच्चों ने बनाई है। प्रतियोगिता में जिले के 5 खंडों से चुने हुए 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में मोनी प्रथम, रीना द्वितीय, आरती तृतीय स्थान पर रही।

एकल गीत प्रतियोगिता में मंजीत प्रथम, ज्योति द्वितीय, खुशबू तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम, अंजली द्वितीय, रितेश तृतीय स्थान पर रहे। बेस्ट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में रीना प्रथम, तुलसा द्वितीय, मनीषा तृतीय स्थान पर रही। फ्लावर मेकिंग प्रतियोगिता में रोहतक की टीम प्रथम, महम की टीम द्वितीय, कलानौर की टीम तृतीय स्थान पर रही। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में रोहतक की टीम प्रथम, सांपला की टीम द्वितीय, लाखनमाजरा की टीम तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में विनय प्रथम, मधु द्वितीय, सोल्जर तृतीय स्थान पर रहे।

इसी प्रकार खेल कूद प्रतियोगिता में 50 मीटर रेस में संदीप मोहन प्रथम, नीरज प्रिंस द्वितीय, दीपक अंकेश तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस में मंदीप राहुल प्रथम, सुनील मनोज द्वितीय, आरती संजू तृतीय स्थान पर रही। लेमन स्लो रेस में सुमन प्रथम, खुशबू द्वितीय, दीपक तृतीय स्थान पर रहे। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में कलानौर की टीम प्रथम, महम की टीम द्वितीय, सांपला की टीम तृतीय स्थान पर रही। गुब्बारे फुलाने की प्रतियोगिता में महम की टीम प्रथम, लाखन माजरा की टीम द्वितीय, कलानौर की टीम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के दौरान आदर्श राजन, संजीत गिल, सुभाष भारद्