पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय विभाग में 7 साल से 7 पदों पर जमे अधिकारियों का मांगा रिकार्ड

निकाय विभाग में 7 साल से 7 पदों पर जमे अधिकारियों का मांगा रिकार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक|प्रदेश सरकारने जिलास्तर पर प्रशासन पुलिस विभाग के बाद शहरी स्थानीय निकाय के अंतर्गत आने वाले नगर निगम, नगर परिषद नगरपालिकाओं में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके डीसी एवं निगम आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी सचिव को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट मांगी है कि 7 साल से तीनों निकायों में प्रमुख 7 पदों पर जमे अधिकारियों के बारे में बताएं की वे कब-कब और कहां-कहां तैनात रहे। डीसी एवं निगम आयुक्त शेखर विद्यार्थी ने बताया कि पत्र मिल गया है, जल्द रिपोर्ट बनाकर चंडीगढ़ भेज दी जाएगी। पहली बार अपने दम पर सत्ता में आई भाजपा प्रदेश के अंदर नौकरशाही में पूरी तरह फेरबदल कर रही है। मुख्यालय के बाद जिला स्तर पर आईएएस, एचसीएस अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग में एसपी डीएसपी के तबादला किए जा चुके हैं। 9 दिसंबर को शहरी स्थानीय निकाय की ओर से भेजे गए पत्र क्रमांक 57355.433 में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि मुख्यालय में आला कर्मचारियों का सात साल तक का ब्यौरा भेजा जाए।

इनअधिकारियों का मांगा रिकार्ड : विभागकी ओर से तीनों निकायों के कार्यकारी अभियंता, कार्यकारी अधिकारी, सचिव, पालिका अभियंता, सहायक अभियंता, भवन निरीक्षक सफाई निरीक्षक का ब्यौरा मांगा गया है। सूत्रों का कहना है कि ऊपर के पदों में फेरबदल तय है।