पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट में रिश्वत की सूचना विजिलेंस की टीम दौड़ीं

कोर्ट में रिश्वत की सूचना विजिलेंस की टीम दौड़ीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। जिला कोर्ट में एक कर्मचारी द्वारा रिश्वत लेने की सूचना पर विजिलेंस एसपी पतराम पूरी टीम के साथ कोर्ट परिसर पहुंच गए। एक घंटे की माथापच्ची के बाद वकीलों ने बीच-बचाव करवाकर पीड़ित वकील को शिकायत वापस लेने के लिए तैयार कर लिया। इसके बाद विजिलेंस वापस लौट गई।

एक वकील अपने अभियुक्त व उसकी मां के साथ कोर्ट परिसर में पहुंचा। थोड़ी देर बाद कोर्ट परिसर में चर्चा फैल गई कि कोर्ट के एक कर्मचारी जमानत की फाइल लेने के नाम पर पैसे मांगे हैं। मामला कोर्ट के आला अधिकारियों तक पहुंचा। 500 रुपए के नोट को हस्ताक्षर करके दे दिया गया। कर्मचारी को बुलाकर जब तलाशी ली गई तो नोट नहीं मिला। बाद में नोट उसकी दराज से बरामद हो गया। इसके बाद सवाल उठने लगे कि किसी ने फंसाने के लिए तो नहीं दराज में नोट रख दिया।

मामले की सूचना मिलने पर विजिलेंस एसपी पतराम, डीएसपी नरेंद्र सिंह पूरी टीम के साथ कोर्ट परिसर में पहुंच गए। उधर, बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट व एक दर्जन वकील बीच में आ गया। संबंधित वकील को समझा-बुझाकर मना लिया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया। विजिलेंस की टीम वापस लौट गई।
अब मामले खत्म हो गया : प्रधान

बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने बताया कि शिकायतकर्ता वकील से बात करके मामले को खत्म कर दिया गया है। किसी तरह की शिकायत नहीं है। अदालत की गरिमा को बनाए रखना भी जरूरी है।