कुलपति के घर चाय पार्टी, चर्चाएं गरम
भास्करन्यूज | रोहतक
हेल्थविवि के कुलपति डॉ. एसएस सांगवान सेवानिवृत होने की खुशी में गुरुवार को कुलपति आवास पर टी-पार्टी देंगे। कार्यक्रम की तैयारी में वीसी ऑफिस बुधवार को दिनभर व्यस्त नजर आया। शाम को सभी डॉक्टरों को आमंत्रण मिल गया, लेकिन पत्र में अचानक से होने वाले आयोजन का कारण स्पष्ट नहीं किया गया। इसके चलते पीजीआई परिसर में चर्चाएं गरमा गईं।
11 दिसंबर शाम 3 बजे होने वाली टी-पार्टी को लेकर हर कोई कारण का पता लगाने में जुटा रहा। कुछ अधिकारियों का कहना है कि वीसी ने अपना कार्यकाल बढ़वा लिया है। वहीं कुछ ने कहा कि डॉ. सांगवान की पार्टी सेवानिवृत्ति को लेकर है। बहरहाल, इस मामले में कुलपति डॉ. सांगवान भी चुप्पी साधे हैं। वे अपने पत्ते पार्टी के दौरान ही खोलने की बात कर रहे हैं।
अपने कार्यों को करेंगे जग-जाहिर
गुरुवारदोपहर 12.30 बजे वीसी ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि वर्ष 2008 से अब तक किए कार्यों को लेकर डाॅ.. सांगवान बातचीत कर सकते हैं। वहीं ट्रामा सेंटर सहित लंबित पड़े प्रस्तावों की पुख्ता जानकारी भी उपलब्ध करा सकते हैं।
कार्यक्रम पर उठे सवाल
पहचानछिपाते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आमंत्रण पत्र पर डॉ. सांगवान उनकी प|ी का नाम छपा है। उस पर कुलपति शब्द नहीं लिखा। इसके अलावा ये कार्यक्रम उनके आवास पर है, कि ऑफिस में। इससे स्पष्ट है कि कार्यक्रम डॉ. सांगवान का निजी है। वहीं दूसरे अधिकारी ने कहा कि निजी कार्यक्रम की तैयारी सरकारी ऑफिस में कराई जा रही है। सुबह से कर्मचारी लगे हैं जोकि गलत है। प्रबंधन जब भी सेवानिवृति की पार्टी देता है तो वह उक्त कर्मचारी के ऑफिस में होता है कि घर में।