- Hindi News
- 8 छात्र निलंबित, 1 बर्खास्त, गेट नंबर 1 बंद
8 छात्र निलंबित, 1 बर्खास्त, गेट नंबर-1 बंद
एमडीयूमें फैकल्टी मेंबर प्रोफेसर आशीष दहिया पर कातिलाना हमले को एक साल हो चुका है। इस हमले ने पूरे विवि पर बदनुमा दाग लगा दिया था। तब विवि के अधिकारियों ने दावे किए थे कि अब सुरक्षा मजबूत होगी, लेकिन सालभर बाद भी इन सुरक्षा दावों पर अमल नहीं हो पाया है। लगातार विवि परिसर में लड़कियों से हॉस्टल के सामने छेड़छाड़, छात्रों पर जानलेवा हमले की वारदातें रोके नहीं रुक पा रही हैं। विवि प्रबंधन हर बाद दंभ भरता है कि सुरक्षा चौकस होगी। आक्रोशित छात्रों को भी आश्वासन देता है, लेकिन सब फौरी तौर पर, काम एक पर भी नहीं हो पाता। अब बुधवार को नए दावों के तहत गेट नंबर एक को ही ताला लगा दिया गया है। वहीं बुधवार शाम को एसपी शशांक आनंद ने कुलपति से मुलाकात कर छात्रों के मारपीट मामले के बारे में बातचीत की सुरक्षा का मुआयना किया। साथ ही गेट नंबर दो पर पुलिस पोस्ट बनाने के लिए भी निर्णय लिया गया है।
बुधवार सुबह कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स, प्रॉक्टर प्रो. एसपी खटकड़ तथा सुरक्षा नियंत्रक तरुण शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा जांच अभियान चलाया। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने एमडीयू गेट नंबर दो पर यह सुरक्षा जांच की। यहां परिसर में रही गाडिय़ों के कागजों तथा गाड़ी चला रहे लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस भी जांचे। कुलसचिव डॉ. वत्स ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विवि परिसर में विद्यार्थी, कर्मचारी तथा प्राध्यापक अपना परिचय पत्र अवश्य साथ रखें। विवि के कर्मियों तथा विद्यार्थिर्यों के दुपहिए तथा चार पहिए वाहनों पर विश्वविद्यालय का स्टिकर होना चाहिए। प्रो. एसपी खटकड़ ने चेताया कि अनुशासनहीनता की घटनाओं में लिप्त विद्यार्थियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं हॉस्टल परिसर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए मुख्य गेट पर लगाए ताले को भी तोड़ दिया।
ये किए थे दावे
गेट नं. 2 पर आउट साइडर के दस्तावेजों को देखते एमडीयू के सुरक्षागार्ड। जमा किए गए दस्तावेजों को वापस लेते आउट साइडर।
एमडीयू के गेट नं. एक के छोटे गेट पर लगी चैन के नीचे से निकल कर जाती छात्राएं।
गेट न.दो पर बाहरी छात्रों की जांच करते रजिस्ट्रार एसपी वत्स अन्य अधिकारी।
कुलपति एचएस चहल से मिलकर आते एसपी शशांक आन्नद।