पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर पर केमिस्ट से मिलीभगत का आरोप

डॉक्टर पर केमिस्ट से मिलीभगत का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | चेहरेपर एलर्जी का उपचार कराने गए प्रेम नगर निवासी दीपक राठी ने सिविल अस्पताल के डॉक्टर पर केमिस्ट के जरिए बाहर की दवाएं मरीजों को बेचने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार को पत्र भेज जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। दीपक ने बताया कि बुधवार को चेकअप के बाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने दवा का पर्चा बनाया। जिस पर लिखी चार दवाएं अस्पताल से ही मिल गई, जबकि अन्य चार दवाओं के लिए भटकना पड़ा। बाद में ये दवाएं सिविल अस्पताल के ठीक सामने केमिस्ट के यहां से 380 रुपए में खरीदनी पड़ी। पर्ची पर डॉक्टर का हस्ताक्षर भी नहीं है।