- Hindi News
- एमडीयू को मिला साढ़े पांच करोड़ का अनुदान
एमडीयू को मिला साढ़े पांच करोड़ का अनुदान
रोहतक | एमडीयूको भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक बनाने के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपए की अनुदान राशि प्राप्त हुई है। विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा कि इस अनुदान राशि से एमडीयू में एथलेटिक्स खेलों के आयोजन एवं प्रशिक्षण में मदद मिलेगी। केन्द्र राज्य दोनों ही सरकारें खेल खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सरकार नई खेल नीति बनाने जा रही है जिससे प्रतिभावान खिलाडिय़ों को आगे आने का अवसर मिलेगा। अधिकारिक सूचना खेल मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी एके सिंह ने एमडीयू कुलपति एचएस चहल को ई-मेल पर दी है।