पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजबीर बने सहकारी परिवहन समिति अध्यक्ष बने राजबीर

राजबीर बने सहकारी परिवहन समिति अध्यक्ष बने राजबीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ की बैठक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह भिवानी की अध्यक्षता में राजपूत धर्मशाला रोहतक गेट में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से राजबीर मोकल झिवरहेड़ी करनाल को हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राजबीर मोकल ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा।

बस संचालकों की जो भी समस्या है, उन्हें सरकार से मिलकर उनका समाधान करवाया जाएगा। बैठक में यशपाल पोसवाल, बृज मोहन कांबोज, राहुल, बलिंद्र, अमित, जगबीर, बलवान सिंह, तरसेम, सुभाष गुप्ता, देशराज, रामनाथ, हुकम सिंह, दलजीत, राज कुमार राणा, दलबीर सिंह, सुरेंद्र, बजिंद्र दत्त, रमेश, जयदेव, जोगिंद्र, रामकिशन, इंद्रपाल, निशांत डागर, फारुख, संजय, यशबीर, करतार, राजपाल, सुनील सहित अन्य मौजूद रहे।