पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरेली एक्सप्रेस दूसरे दिन भी रद्द, पूर्व से आने वाली ट्रेनें लेट

बरेली एक्सप्रेस दूसरे दिन भी रद्द, पूर्व से आने वाली ट्रेनें लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | देशके पूर्वी हिस्से में धुंध कोहरे का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा,जिसका असर रेल संचालन पर पड़ना शुरू हो गया है। दूसरे दिन बुधवार को भी बरेली एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा, जबकि कालिंदी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस एवं उद्यान अाभा एक्सप्रेस आदि विलंब से गुजारी गईं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ने पहले ही कोहरे की वजह से हर साल प्रभावित होने वाली ट्रेनों का संचालन 31 दिसंबर से ठप करने की सूची जारी की है। इस बीच मौसम में अचानक आए बदलाव से धुंध कोहरे का प्रकोप बढ़ गया, जिससे बरेली पैसेंजर अपने निर्धारित समय से विलंबित हुई तो उसे दिल्ली में ही रोक दिया गया।