पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खो खो में जीडी रॉयल स्कूल विजयी

खो-खो में जीडी रॉयल स्कूल विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। इंटरस्कूल खो-खो प्रतियोगिता में जीडी रॉयल स्कूल ने नवयुग स्कूल को 9 अंकों से हरा कर जीत हासिल की। कार्यक्रम का आयोजन यंग प्लेयर संगठन की ओर से जीडी रॉयल स्कूल में बुधवार को आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सभी खेलों से शरीर चुस्त दुरूस्त रहता है। ठीक इसी प्रकार खो-खो एक ऐसा खेल है जिससे खिलाड़ी में बिजली की भांति तेजी आती है। जो उसके शरीर के साथ ही दिमाग को भी तेज बनाता है। जूनियर ग्रुप में तमन्ना, नितिन, दीपेश, हर्ष ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस मौके पर सचिव विशाल शर्मा, ममता कौशिक, काेच जितेंद्र अहलावत, जैन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ममता जैन, राजेश कपूर मौजूद रहे।