- Hindi News
- व्यापारी हूं, आपका दर्द मैं नहीं तो कौन समझेगा: ग्रोवर
व्यापारी हूं, आपका दर्द मैं नहीं तो कौन समझेगा: ग्रोवर
विधायकमनीष ग्रोवर का कहना है कि वे विधायक के साथ व्यापारी भी हैं। ऐसे में शहर के व्यापारियों दुकानदारों का अच्छी तरह से दर्द समझते हैं। इसलिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे बुधवार शाम सात बजे पालिका बाजार में व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में हुई अनियमितताओं की जांच पड़ताल की जा रही है। 10 साल में शहर के अंदर एक हजार से ज्यादा भवन नियम तोड़कर बना दिए गए, लेकिन नेता प्रशासन कहां सोया हुआ था। इससे पहले पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन ने विधायक का स्वागत किया और व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने की मांग की।