पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर चार आरोपी फरार

प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर चार आरोपी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके शीतल नगर में चार युवकों ने पुराने विवाद के चलते प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में केवल तोड़फोड़ की, बल्कि प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग भी की, लेकिन डीलर बाल-बाल बच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बालंद निवासी सतेंद्र प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। इसके लिए उसने शीतल नगर में कार्यालय खोल रखा है। आरोप है कि वह देर शाम कार्यालय में बैठा था, जहां युवक संजय अपने तीन-चार साथियों के साथ आया और कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब सतेंद्र ने विरोध जताया तो युवकों ने देशी कट्टे से फायर भी किया और सतेंद्र को धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं सके हैं।