पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर को दलों की दलदल से बाहर निकालने का दिया विकल्प

शहर को दलों की दलदल से बाहर निकालने का दिया विकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाको उस समय करारा झटका लगा, जब वार्ड नंबर 5 से निगम पार्षद सूरजमल रोज भी चुनावी मैदान में उतर आए। नामांकन के अंतिम दिन रोज ने रोहतक शहर से फार्म दाखिल किया। उन्होंने समर्थकों से कहा कि शहर को दलाें की दलदल से निकालने में उसका साथ दें। जन स्वाभिमान सेवा समिति के अध्यक्ष रोज के नेतृत्व में समर्थक अप्पू घर के सामने कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। हवन यज्ञ के बाद काफिला पुलिस लाइन, सुभाष रोड से होते हुए गोहाना अड्डा पहुंचा। इसके बाद लघु सचिवालय पहुंच कर नामांकन दाखिल किया। लंबे समय से शहर में ग्रामीण क्षेत्र से परिवार आकर बसे हैं, लेकिन उन्हें प्रर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। अब समय गया है कि शहर को दलों की दलदल से बाहर नया विकल्प दिया जाए।

निर्दलीय सूरजमल रोज चुनाव अधिकारी दलबीर सिंह को नामांकन पत्र सौंपते हुए।

भाजपा को झटका, सूरजमल भी उतरे मैदान में, बोले