पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीयू में कॅरियर जागरुकता कार्यक्रम 29 से

एमडीयू में कॅरियर जागरुकता कार्यक्रम 29 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूका कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ 29 30 सितंबर को कॅरियर जागरुकता कार्यक्रम चलाएगा। कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लसमेंट प्रकोष्ठ के निदेशन डाॅ. कुलदीप सिंह छिक्कारा ने बताया कि 29 सितंबर को पीरामल फाउंडेशन, राजस्थान के सहयोग से गांधियन फैलोशिप के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम स्टूडेंट एक्टीविटी सेंटर में सुबह 11 बजे से शुरू किया जाएगा। 30 सितंबर को कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के तत्वावधान में उद्योग-शिक्षा जगत सहभागिता तथा उद्यमिता विषय पर विशेष व्याख्यान होगा। यह कार्यक्रम आईएचटीएम में किया जाएगा।

यूएमसी मामलों की सुनवाई 29 को

एमडीयूके बीए-प्रथम वर्ष डीडीई की परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग यूएमसी मामले की सुनवाई 29 सितंबर को दो सत्रों में सुबह 10 बजे तथा दोपहर 2.30 बजे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु ने बताया कि बीएससी-छठे सेमेस्टर तथा बीए-तृतीय वर्ष की परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग (यूएमसी) मामले की सुनवाई 30 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आयोजित की जाएगी। संबंधित अभ्यर्थी अपना अनुक्रमांक विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

एसएसबी साक्षात्कार प्रशिक्षण 4 अक्टूबर से

एमडीयूयूथ सेंटर फॉर स्किल डेवपलमेंट के तत्वावधान में साफ्ट स्किल्ज प्रशिक्षण एवं एसएसबी साक्षात्कार मार्गदर्शन कार्यक्रम 4 अक्टूबर से किया जाएगा। एमडीयू के यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के परियोजना निदेशक कर्नल डीएस देसवाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सॉफ्ट स्किल्स का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, सशस्त्र सेना में चयन के लिए सर्विसेज सलेक्शन बोर्ड के साक्षात्कार के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस संबंध में 2 अक्टूबर तक स्टूडेंट एक्टीविटी सेंटर स्थित कार्यालय में प्रवेश-पंजीकरण करवाया जा सकता है।

पांच शोधार्थियों को पीएचडी की उपािध

एमडीयूमें परीक्षकों के बोर्ड तथा शोध समिति की अनुशंसा पर कुलपति ने 5 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के पात्र घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु ने बताया कि एमडीयू के शोधार्थी में जगबीर सिंह गणित विभाग, सतिन्द्र पाल सिंह सांख्यिकी विभाग, सज्जन भौतिकी विभाग, बबीता जेनेटिक्स विभाग अमृता दलाल विजुअल आर्ट्स विभाग