- Hindi News
- वार्षिकोत्सव पर पेश करेंगे संस्थान की गतिविधियों का विवरण
वार्षिकोत्सव पर पेश करेंगे संस्थान की गतिविधियों का विवरण
भिवानीरोड स्थित जन सेवा संस्थान का वार्षिकोत्सव संस्थान के अनाथ आश्रम में मनाया जाएगा। इस अवसर पर 2013-14 में संस्थान के गतिविधियों का विवरण संस्थान के महासचिव ईश्वर चंद सिंगल और वार्षिक लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष प्रदीप गोयल पेश करेंगे। ये जानकारी संस्थान के अध्यक्ष स्वामी परम चैतन्य ने दी।
उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पर मुंबई, पूना, सुरत, दिल्ली राजस्थान से कई गणमान्य लोग आने वाले हैं। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी राजेंद्र बंसल सुरेंद्र जैन मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संस्थान द्वारा संचालित स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।