पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एथलीट मीट दिवस में गुब्बारा दौड़ बना आकर्षण का केंद्र

एथलीट मीट दिवस में गुब्बारा दौड़ बना आकर्षण का केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीएनपब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक तीन दिवसीय एथलीट मीट के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल प्रतियोगिता हुईं। गुब्बारा दौड़ इस प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें आहना, प्रमोद, अमरदीप ने जीत हासिल की।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आरएस पंवार ने बताया गया कि शनिवार को सौ मीटर, 2 सौ मीटर और 4 सौ मीटर की फाइनल दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें सौ मीटर की फाइनल दौड़ आयुष क्रिस्टल, 2 सौ मीटर क्रिस्टल, गौरव, अखिल, सुकृति, 4 सौ मीटर में अमित, अंजलि ने प्रथम स्थान पर रहे। वहीं 4 सौ मीटर की रिले दौड़ में प्रीति, अंजलि, अनु पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 1 के बच्चों के लिए जलेबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शुभ, निशांत, अभिनव ने जीत हासिल की।

रोहतक. एमडीएनस्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलािड़यों को सम्मानित करते प्रिंसिपल डॉ.आरएस पंवार।