- Hindi News
- बिना जुर्म 14 साल तक जेल काटने वाला आज सुनाएगा आप बीती
बिना जुर्म 14 साल तक जेल काटने वाला आज सुनाएगा आप-बीती
रोहतक | शहीदभगत सिंह के 107वें जन्म-दिवस के अवसर पर 28 सितंबर को रोहतक में एक ऐसा युवक अपनी आप-बीती शहर की सामाजिक संस्था ‘सप्तरंग’ के मंच से सुनाएगा। युवक, जो 1998 में 18 साल की उम्र में एक रात दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। 14 साल जेल में गुजारने के बाद 2012 में बेगुनाह साबित होकर 32 साल की उम्र में रिहा हो पाया। उस पर आतंकवाद समेत 22 गंभीर मामले दर्ज किए गए थे। 22 में से 19 मामलों में तो पहली अदालत ने ही कहा कि उस के खिलाफ बिल्कुल कोई सबूत नहीं है।