- Hindi News
- इलाज में माइक्रोबॉयोलोजी का रोल अहम : डॉ चुघ
इलाज में माइक्रोबॉयोलोजी का रोल अहम : डॉ चुघ
रोहतक | पंडितबीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित द्वितीय तीन दिवसीय वार्षिक रोहतक मेडिकल स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस 2014 (आर्म्सकोन) के दूसरे दिन शनिवार रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। कांफ्रेंस के चीफ कॉर्डिनेटर डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि हुई प्रतियोगिताओं में सबसे पहले डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सभी कॉलेजों के बारह प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जज डॉ. मनीषा राठी, डॉ. निशा मरवाह डॉ. मीना गिल बनाए गए थे। इसके बाद निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्याख्यान के लिए बुलाए गए जाने माने माइक्रोबायोलोजिस्ट डॉ. टीडी चुघ ने सुपर स्पेशिलाईजेशन : नीड और ग्रीड ऑफ डॉक्टर विषय पर व्याख्यान देते हुए भविष्य के डॉक्टरों को समझाया कि मरीज के इलाज में माइक्रो बॉयोलोजी का बहुत ही अहम रोल होता है। उन्होंने विभिन्न बीमारियों के निदान बारे विस्तार से समझाया। उनके इस व्याख्यान को छात्रों द्वारा काफी सराहा गया।
आर्म्सकोन में पहुंचे सीनियर माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट टीडी चुघ पदाधिकारी।