- Hindi News
- हिन्दी में तैयारी करवा अंग्रेजी में ली परीक्षा
हिन्दी में तैयारी करवा अंग्रेजी में ली परीक्षा
पुलिसकी ओर से बुधवार स्कूलों में करवाई गई सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता विवादों में रही। कई स्कूलों में परीक्षा के लिए दिए गए प्रश्न पत्र अंग्रेजी में थे, जबकि परीक्षा के लिए स्कूली बच्चों को हिंदी में पुस्तक उपलब्ध कराई गई थी। यह पुस्तक भी हरियाणा पुलिस की ओर से दी गई थी और बाकायदा हर पुस्तक पर सात-सात रुपए मूल्य लिखा हुआ है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूली बच्चों ने हिंदी माध्यम से तैयारी की थी, लेकिन बच्चे स्कूल गए तो अंग्रेजी में प्रश्नपत्र दे दिया गया। स्कूल में ड्यूटी पर तैनात महिला शिक्षिका ने पहले बच्चों को हिंदी में अनुवाद करके समझाया, इसके बाद बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर दिए। डीएवी कॉलेज में 5वीं के छात्र तुषार और तेजस ने बताया कि उन्होंने तैयारी हिन्दी में की थी, लेकिन अंग्रेजी में पेपर मिलने से सही से जवाब नहीं लिख सके।
नियमों के प्रति जागरुकता का प्रयास
उधर,पुलिस पीआरओ वेद सिंह नैन ने बताया कि सुबह ट्रैफिक नियमों को लेकर परीक्षा शुरू हुई, जिसमें रोहतक, झज्जर, सोनीपत पानीपत के सरकारी निजी स्कूलों में यातायात नियमों सड़क सुरक्षा विषय पर करीब दाे लाख छात्रों ने परीक्षा दी। खुद पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद मॉडल स्कूल पहुंचे और परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क पर चलते वक्त किन बातों का ध्यान रखें और क्या सावधानी हो प्रत्येक बच्चे को इसकी जानकारी होनी चाहिए। एसपी ने कहा कि हर किसी को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि सड़क पर होने वाले हादसों में कमी आई।
दोनोंमाध्यम में कराई परीक्षा : डीएसपी
^प्रतियोगिताके नोडल अधिकारी एवं डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि स्कूलों में प्रश्नपत्र अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा में भेजे गए थे। अभी तक किसी ओर से शिकायत नहीं मिली। स्कूल विशेष ने अपने स्तर पर अंग्रेजी माध्यम के ही प्रश्न पत्र दे दिए हो तो कुछ कह नहीं सकते।
रोहतक. अंबेडकरचौक के पास मॉडल स्कूल में आयोजित ट्रैफिक नियम प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते एसपी शशांक आनंद।