नेशनल एथलीट के लिए ट्रायल 13 को
रोहतक | हरिद्वारमें जनवरी 2015 में आयोजित होने वाली नेशनल एथलीट चैंपियनशिप के लिए 13 दिसंबर को सुबह 9 बजे राजीव गांधी खेल परिसर में खिलाड़ियों का ट्रायल किया जाएगा। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री कृष्ण ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता अंडर 14, 16 आयु वर्ग के लड़के लड़कियों के बीच होगी। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी मूल प्रमाण, एक फोटो के साथ डीपीई राजेश कुमार, कोच आजाद राठी एवं कोच सरला से मुलाकात करें।