पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव नगर की महिला का पर्स उड़ाया

शिव नगर की महिला का पर्स उड़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | शहरमें छीना-झपटी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के शिव नगर में बुधवार दोपहर बाइक सवार एक महिला का पर्स छीनकर ले गए। पर्स में 100 रुपए की नकदी मोबाइल फोन सहित दूसरे कागजात रहे। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला पूनम नेहरा ने पुलिस को बताया कि वह गली से गुजरने लगी तो अचानक पीछे से बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारकर पर्स छीनकर ले गए। उसने शोर भी मचाया, लेकिन झपटमारों का सुराग नहीं लग सका। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास जांच पड़ताल की। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली रहे।