- Hindi News
- छेड़छाड़ के विरुद्ध रैली में भी छेड़छाड़, धुनाई
छेड़छाड़ के विरुद्ध रैली में भी छेड़छाड़, धुनाई
रोहतक| शहरमें बुधवार को \\\"दो बहनों\\\' से छेड़छाड़ के विरोध में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। एसडीएम को ज्ञापन देकर सब लौट रहे थे। तभी एक छात्रा पर एक छात्र ने फब्ती कस दी। छात्रा ने युवक को जमकर धुना। आरोपी ने माफी मांगकर पीछा छुड़ाया। पीड़िता बोली, \\\"यह समाज पुरुष प्रधान है। पुलिस केस करती तो \\\"दो बहनों\\\' की तरह बदनाम हो जाती। मैंने अपने अंदाज में युवक को जवाब दे दिया है।\\\'
चलती बस में छेड़छाड़ के बाद तीन युवकों को पीटने वाली सोनीपत की पूजा आरती के पक्ष में बुधवार को कई छात्र संगठन उतर आए। छात्र एकता मंच के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इनमें एलएलबी सेकंड ईयर की छात्रा गांव सांघी निवासी किरन भी थी। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद वह अपनी सहेली के साथ लौटने लगी तो लघु सचिवालय के पार्किंग गेट पर खड़े उसके ही गांव के एक युवक ने उस पर फब्तियां कस दी। किरन उसके पास पहुंची। तभी युवक बोला- क्या बिगाड़ लेगी? इस पर लड़की उसे पीटते हुए लघु सचिवालय की दीवार तक ले गई। आरोपी ने माफी मांगकर पीछा छुड़ाया और वहां से रफूचक्कर हो गया।
रोहतक| लघु सचिवालय के पार्किंग गेट पर युवक की धुनाई करती छात्रा।
पहले मांग चुका माफी
जांचअधिकारी एएसआई राजविंद्र कौर ने बताया कि छात्रा पहले अपने गांव चाहरवाला से ही फतेहाबाद कॉलेज जाती थी। ढाई माह पहले आईआईटी छात्र विनोद ने उससे छेड़छाड़ की। तब पंचायत में माफी के बाद मामला निपट गया था। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने उसे सिरसा में किराये का मकान लेकर दिया। अब वह सिरसा से ही कॉलेज पढ़ने जाती है।
सिरसा| रोडवेजबस में एक और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिस बस में घटना हुई, वह रोहतक डिपो की थी। पीड़िता फतेहाबाद के एक निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह फतेहाबाद से सिरसा के लिए बस में चढ़ी। तभी उसी के गांव के विनोद कुमार ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने बस चालक दयाचंद से इसकी शिकायत की। इस पर चालक ने उसे अपने पास वाली सीट पर बैठा लिया। जैसे ही बस सिरसा पहुंची तो उतरते समय छात्रा से आरोपी ने फिर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने शोर मचा दिया। इस पर यात्रियों ने युवक की जमकर पिटाई की। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।