पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई होने पर आईजी से शिकायत

कार्रवाई होने पर आईजी से शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्रवाई होने पर आईजी से शिकायत

रोहतक| मारपीटकर पैसे छीनने वालों के खिलाफ चार दिन से कार्रवाई होने पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे पीड़ितों ने आईजी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने पुलिस पर आरोपियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। आईजी ने एसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए, जबकि डीएसपी यशपाल खटाना ने इस बाबत पीड़ितों से जानकारी ले थाना प्रभारी को कार्रवाई की निर्देश दिए। गांव कबूलपुर निवासी सिद्धार्थ ललित का कहना है कि चार दिन पहले वे रोहतक से घर रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही गांव के तीन-चार युवकों ने उनकी कार रुकवा ली और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने इस दौरान उनसे पचास हजार रुपए भी छीन लिए। ललित का कहना है कि कंट्रोल रूम पर सूचना देकर सिद्धार्थ को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी रीढ़ की हड्डी टूटी हुई बताई है। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस अस्पताल नहीं आई और बयान दर्ज कराने के बाद भी मामले के आईओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। फोन किया तो आईओ ने पीड़ित पक्ष को ही धमका दिया। शनिवार को पीड़ित पत्र ग्रामीणों के साथ आईजी से मिला और कार्रवाई की मांग की।