- Hindi News
- वजीर सिंह फिर बने सिविल लाइन थाना प्रभारी
वजीर सिंह फिर बने सिविल लाइन थाना प्रभारी
वजीर सिंह फिर बने सिविल लाइन थाना प्रभारी
रोहतक| पुलिसअधीक्षक ने एक दिन पहले जारी तबादला आदेश को संशोधित करते हुए वजीर सिंह को फिर से सिविल लाइन थाने का प्रभार सौंपा। वहीं हरि सिंह को अपराध शाखा-3 का प्रभारी बनाया है। एसपी ने तीन थाना प्रभारियों सहित 73 पुलिस कर्मचारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी। लाइन में तैनात हरि सिंह को सिविल लाइन थाने का चार्ज दिया था, जबकि सिविल लाइन थाना प्रभारी वजीर रेढू को वेल्फेयर निरीक्षक बनाया था, लेकिन देर शाम फिर से आदेश जारी हुआ, जिसके तहत वजीर सिंह को फिर से सिविल लाइन थाने का चार्ज दे दिया गया।