- Hindi News
- बुजुर्गों के अनुभव शेयर कर दूर करें तालमेल की कमी: डॉ.सांगवान
बुजुर्गों के अनुभव शेयर कर दूर करें तालमेल की कमी: डॉ.सांगवान
रोहतक. एसआईएमएचनशा मुक्ति केंद्र के सामने डॉ.एसएस सांगवान डॉ.राजीव गुप्ता, निदेशक डॉ.सीएच ढुल अन्य डाक्टरों ने किया पौधारोपण।
रोहतक|पीजीआईएमएस केनशामुक्ति केंद्र में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न किस्मों के करीब 25 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद कुलपति डॉ. एसएस सांगवान ने कहा कि प्रकृति के अनावश्यक दोहन से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है, अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो हमें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने एनर्जेटिक एक्टीविटी के लिए मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ.राजीव गुप्ता और उनकी टीम को बधाई दी।
प्रतिकुलपति डॉ. वीके जैन ने कहा कि मनोरोग विभाग का लगातार विस्तार हो रहा है, जिसके चलते डॉक्टरों की भी जिम्मेदारी बढ़ रही है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, जिसके चलते हम कहीं ना कहीं मानसिक तौर पर बीमार पड़ रहे हैं। निदेशक डॉ. सीएस ढुल ने कहा कि छोटे-छोटे परिवारों में आपसी समन्वय की कमी के चलते जीवन तनावयुक्त होता जा रहा है। बुजुर्गों का सम्मान और उनके अनुभवों को शेयर कर हम इस सामंजस्य को मजबूत कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ. अमित सोनी, डॉ. राजीव डोगरा, डॉ. जोगेंद्र, डॉ. मंजू राणा, डॉ. सुधा चौधरी, डॉ. नितिन, डॉ. विनय रावत, डॉ. सुनिला, डॉ. निधि, डॉ. पल्लवी जोगेंद्र आदि मौजूद रहे।