पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहरखुरानी गिरोह के सदस्य पकड़े

जहरखुरानी गिरोह के सदस्य पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी/रोहतक। विजयनगर के युवक सुनील ने भिवानी में ट्रेनों में सक्रिय जहरखुरानी की वारदात अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़वाया है। पकड़ में आए यूपी के युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात अंजाम देनी कबूल ली है। अब भिवानी की जीआरपी गहराई से पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार को सुनील फिर से काम के सिलसिले में भिवानी आया था। जैसे ही वह ट्रेन से नीचे उतरा तो उसके सामान को चुराने वाले युवक में से एक दिखाई पड़ गया। उसने उसका पीछा किया तो थोड़ी देर बाद दूसरा भी वहां गया। इन दोनों ने फिर से यात्रियों को लूटने के लिए अपना परंपरागत तरीका अपनाया और कोल्ड ड्रिंक पिलाया। इसी दौरान सुनील उन दोनों पर टूट पड़ा और लोगों की मदद से दोनों को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।
पूछताछ में पता चला की दोनों यूपी के हैं और यात्रियों के साथ सामान पर हाथ साफ करते हैं। कुलदीप का आरोप है कि शनिवार सुबह पुलिस ने इन दोनों में से एक युवक को छोड़ दिया। जबकि दोनों ही उसका सामान चुराने में संलिप्त थे। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि आरपीएफ ने उन्हें एक युवक हवाले किया है। जिस पर ट्रेन में सामान चुराने का आरोप है। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रोहतक के झज्जर चुंगी विजय नगर निवासी सुनील सेल्समैन का काम करता है। महिलाओं के कॉस्मेटिक्स के सामान की सप्लाई के सिलसिले में वह 6 सितंबर को भिवानी आया था। काम पूरा करने के बाद शाम को वह भिवानी से ट्रेन से रोहतक लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन से ही उसके साथ दो युवक भी गाड़ी में सवार हो गए। इन युवकों ने उसके पास बैठकर ही उसके साथ बातों बातों में सुनील को कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोली मिलाकर उसे पिला दी। थोड़ी देर बाद ही वह बेसुध होकर सीट पर गिर गया।
जब उसे होश आया तो वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पड़ा था। वह वापस रोहतक आया। सुनील ने बताया कि दोनों युवक उसके दो बैग नकदी के साथ साथ उसके जूते भी ले गए। इसी दौरान भिवानी में उसके रिश्तेदार कुलदीप ने रेलवे पुलिस को रोहतक नहीं पहुंचने की सूचना दी। उधर रोहतक में भी सुनील के परिजनों ने लापता होने पर रेलवे पुलिस को शिकायत सौंप दी। 7 सितंबर को सुनील रोहतक रेलवे पुलिस को मिल गया।