- Hindi News
- उड़नदस्ते ने पांच परीक्षा केंद्र डिस्टर्ब सेंटर के रूप में किए चिंह्नित, बोर्ड को भेजी रिपोर्ट
उड़नदस्ते ने पांच परीक्षा केंद्र डिस्टर्ब सेंटर के रूप में किए चिंह्नित, बोर्ड को भेजी रिपोर्ट
अव्यवस्था के लिए शिक्षा बोर्ड स्वयं जिम्मेदार
जाटस्कूल स्टाफ के अनुसार हरियाणा शिक्षा बोर्ड की हो रही परीक्षा के दौरान सेंटरों पर फैली अव्यवस्था के लिए बोर्ड स्वयं जिम्मेदार है। मसलन किसी भी परीक्षा सेंटर पर 175 से 300 परीक्षार्थी से ज्यादा नहीं होने चाहिए, जबकि जाट स्कूल में 750 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। यह मानकों की अनदेखी है। इतनी संख्या के बच्चों की परीक्षा संपन्न कराने के लिए मात्र 10 शिक्षकों को बोर्ड लगाया था। उसमें से 6 अनुपस्थित हैं। महज 4 शिक्षकों को लेकर परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। ऊपर से परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों से हस्ताक्षर लेने वाली सिंगनेचर सीट बिना सीरीज के भेजी गई है। जिसके चलते बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्टाफ ने यह भी बताया कि इसकी शिकायत शिक्षा बोर्ड भिवानी को भेजी गई है।
दसवीं-बारहवीं की परीक्षा में 8 नकलची धरे, मुकदमा दर्ज
भास्कर न्यूज | रोहतक
हरियाणाशिक्षा बोर्ड की परीक्षा के क्रम में शनिवार को प्रथम पाली में 10वीं रेगुलर के हिंदी तथा 12वीं के समाजशास्त्र की परीक्षा थी। दोनों पालियों में उड़नदस्ते की चेकिंग के दौरान 8 नकलची पकड़े गए। बाद में उनके खिलाफ केस बनाए गए। साथ ही 5 सेंटरों को डिस्टर्ब सेंटर के रूप में चिह्नित करते हुए भिवानी को रिपोर्ट भेजी गई है।
चौथे दिन जाट स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, गांधी कैंप, वैश्य गर्ल्स एवं ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड, सैनी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा संपन्न हुई। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के सुपरिंटेंडेंट जगदीश सैनी ने बताया कि शनिवार को भी उड़नदस्तों ने चेकिंग अभियान चलाया। सुबह की पाली में महम के मोखरा स्कूल से 2 तथा कंसाला स्कूल से 3 नकलची पकड़े गए। इसी क्रम में शाम की पाली में सैनी सीनियर सेकेंड्री स्कूल से 3 परीक्षार्थियों के केस बनाए गए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दाैरान 5 परीक्षा सेंटरों को डिस्टर्ब सेंटरों के रूप में चिह्नित किया गया है। इसमें हसनगढ़, कंसाला, कारौर, भालौठ तथा मोखरा सेंटर हैं। इन सेंटरों पर बेहिसाब भीड़ देखी गई। इसके बाबत हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी को रिपोर्ट भेजी गई है।
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन के केंद्र अधीक्षक ने बताया कि उनके सुरेंद