पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को सिखाया सेल्फ डेवलपमेंट

विद्यार्थियों को सिखाया सेल्फ डेवलपमेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। सीआरकॉलेज ऑफ एजुकेशन में सेल्फ डेवलपमेंट कार्यक्रम किया गया। इसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुरेखा खोखर द्वारा किया गया। प्राचार्या डॉ. सुरेखा खोखर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था रामाचंद्रा मिशन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक शनिवार को सुबह 10 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य मनुष्यों को आत्मज्ञान आत्म विश्लेषण कराना है, ताकि वह अपने को तनाव रहित रख सके। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रिगेडियर एमएस हुड्डा, मुख्य अतिथि डॉ. विरेंदर फौगाट, सीएमओ रेवाड़ी, फूल सिंह ढाका, शांति, प्रवीण चौधरी आदि रहे।