लिंगभेद के खिलाफ अभियान शुरू
रोहतक | महिलाओंके हक के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ब्रेक थ्रू ने शनिवार से लिंगभेद लिंग चयन के खिलाफ अभियान शुरू किया है। यह अभियान मोखरा बहुअकबरपुर में शुरू किया गया। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत शुरू हुआ यह अभियान हरियाणा के चार जिलों पानीपत, सोनीपत, रोहतक झज्जर के 36 गांवों में होगा। अभियान का उद्देश्य लड़कियों को सभी क्षेत्रों में बढ़ावा देना है। जिसके तहत उनके जन्म, पढ़ाई, नौकरी करने के लिए एक सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके। इसकी जानकारी जिला संयोजक ब्रेक थ्रू नरेश कुमार ने दी। उन्होंने ने बताया कि कॉलेज छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारी एवं समुदाय के साथ वर्कशॉप, प्रशिक्षण सामुदायिक मेलों के माध्यम से लिंग भेदभाव लिंग चयन पर कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम में महिला अध्ययन केन्द्र महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की वुमेन डेवलमेंट की निदेशक डॉ. पुष्पा एवं उपनिदेशक डॉ. नीरजा अहलावत, जम्मू कश्मीर की डॉ. रेनू नंदा, पीजीआईएम के सीनियर प्रोफेसर डॉ.आरएस दहिया शामिल हुए।