प्रतिभाओं के सही चयन की जरूरत
कर्मचारियों को समय समय पर दें ट्रेनिंग
अगलेसत्र में सेक्टर के कर्मचारियों की प्रशिक्षण जरूरतों पर अध्ययन करने के लिए जेट एयरवेज के सीनियर एचआर समर श्रीवास्तव, आईमैक्स से साहिल खुराना, सीनियर मैनेजर एचआर कौस्तुभ भदभदे, पौल ठाकुरदास, डायरेक्टर एचआर अन्य दिग्गजों ने विचार रखे। उन्होंने इस दौरान सर्विस सेक्टर में कर्मचारियों को समय-समय पर ट्रेनिंग देने को जरूरी बताया।
रोहतक. एमडीयूके टैगोर ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित आईआईएम के कार्यक्रम के शुभारंभ पर दीप प्रज्जवलित करते निदेशक पी.रमेशन। साथ में हैं खड़े कंपनियों के प्रबंंधक।
मूल्यांकन के साथ क्रियान्वयन जरूरी
दूसरेपैनल में प्रभावी प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली के सफल क्रियान्वयन में चुनौतियां रहा। वॉल्वो आइकर के अरुण डेविड ने प्रदर्शन प्रबंधन प्रणाली के तत्वों के बारे में बात की, जैसे दक्षताओं को परिभाषित करना और उनका विकास करना। जी-हैंज के मैनेजर एचआर उदय कुमार घोष ने कहा कि अपने आप पर विश्वास करों, कर्म करों, जहां तक पहुंचने की चाहत हो, उसके लिए सपने देखते रहो, सफलता अवश्य मिलेगी।
रोहतक| सर्विससेक्टर में आए दिन मानव संसाधन समस्याओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इन समस्याओं पर अब ध्यान केंद्रित करते हुए सही प्रतिभा की पहचान उद्यमों की सबसे महत्वपूर्ण चुनौती बनकर उभरी है। इसलिए सही प्रतिभा चयन प्रतिधारण दोनों ही चुनौतीपूर्ण काम हैं। ये बात शनिवार को भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रोहतक के पांचवें मानव संसाधन सम्मेलन के दौरान सामने आई। इस सम्मेलन में कई बड़ी कंपनियों के प्रबंधक भी पहुंचे। प्रबंधकों ने सम्मेलन के दौरान कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मंदी के चलते कर्मचारियों का मनोबल बनाए रखने के लिए पैसे और स्थिरता प्रेरणा का प्रमुख स्त्रोत है। इसमें औद्योगिक दिग्गजों, शिक्षाविदों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ अनेक पहलुओं का विश्लेषण किया गया। आईआईएम रोहतक के निदेशक प्रो. पी रमेशन ने अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दुनिया में कर्मचारियों को बनाए रखने में आने वाली चुनौतियों के महत्व को रेखांकित किया।