पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीडियाकर्मी का पिता बैंक से पैसे निकालने के बाद से लापता

मीडियाकर्मी का पिता बैंक से पैसे निकालने के बाद से लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकसे पैसे निकालने के बाद मीडियाकर्मी के पिता संदिग्ध हालत में लापता हो गए। देर शाम वापस आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो साइकिल बैंक के बाहर खड़ी मिल गई, लेकिन वृद्ध का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर हिसार में कार्यरत आजादगढ़ निवासी संदीप पाराशर के 62 वर्षीय पिता ओम कुमार शर्मा घर में किसी काम के लिए स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से एक लाख रुपए निकालने आए थे।

शाम 5 बजे तक घर लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनकी साइकिल बैंक के बाहर खड़ी मिल गई, लेकिन आस-पास सहित अन्य संभावित स्थानों पर ढूंढने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। ओमकुमार के भाई सत्यनारायण के बयान के आधार पर अर्बन एस्टेट पुलिस ने केस दर्ज कर लापता वृद्ध की तलाश शुरू कर दी है।

ओमकार शर्मा।