बाढ़ में फंसा परिवार आज पहुंचेगा घर
बाढ़ में फंसा परिवार आज पहुंचेगा घर
रोहतक| श्रीनगरमें आई बाढ़ में फंसा जवाहर नगर निवासी अरोड़ा परिवार का युवक, बेटी, प|ी तथा अपने दो रिश्तेदार के साथ सुरक्षित चंडीगढ़ गया है। 14 सितंबर को रोहतक वापस आने की सूचना से परिजनों के बीच खुशी का माहौल है। पेंट व्यवसायी नरेंद्र पाल का बड़ा बेटा अंकुर अरोड़ा मोबाइल कंपनी में मैनेजर है। 8 माह पहले उसका ट्रांसफर श्रीनगर में हुआ। वह प|ी तीन साल की बेटी के साथ राजाबाग इलाके में रहता है। बाढ़ के दौरान उसके ससुर रमेश छाबड़ा सास सुदेश छाबड़ा भी श्रीनगर में मौजूद रहे। सेना की मदद से इस परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। शनिवार को अंकुर अरोड़ा की पिता नरेंद्र पाल से फोन पर बात हुई। उसने बताया कि वे लोग सुरक्षित हैं और चंडीगढ़ गए हैं। रविवार को रोहतक पहुंचेंगे।