यूएमसी केसों की सुनवाई 15 से
यूएमसी केसों की सुनवाई 15 से
रोहतक | एमडीयूके एमएससी (गणित)-प्रथम फाइनल वर्ष की परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग (यूएमसी) के बारे में सुनवाई 15 सितंबर को को 2 बजे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आयोजित की जाएगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु ने बताया कि बीए-प्रथम वर्ष (डीडीई) की परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग (यूएमसी) के बारे में सुनवाई 16 सितंबर को सुबह 10 बजे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 16 सितंबर को ही शास्त्री (प्रथम, द्वितीय तृतीय), प्रभाकर, विशारद, बीकॉम-द्वितीय सेमेस्टर, बीसीए, बीबीए, एमसीए की परीक्षा के मामले में अनुचित साधनों के उपयोग (यूएमसी) के बारे में सुनवाई दोपहर 2 बजे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आयोजित की जाएगी।