पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम दर्शन के लिए हत्या की सूचना दे रुकवाया दाह संस्कार

अंतिम दर्शन के लिए हत्या की सूचना दे रुकवाया दाह संस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाटक बंद होने के कारण पैदल ही पहुंची पुलिस

कंट्रोलरूम पर विवाहिता की हत्या की सूचना पर शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी हरनारायण राठी शहर थाना प्रभारी कुलबीर के अलावा डीएसपी अनिल भी मौके पर पर पहुंच गए। फाटक बंद होने से शहर थाना प्रभारी ने टीम के साथ पैदल ही श्मशान घाट की तरफ चल पड़े। परिजन श्मशान घाट पहुंचे तो पता चला कि ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार के लिए जल्दबाजी कर रहे थे, जबकि उन्हें विवाहिता के अंतिम दर्शन करने थे। अंतिम दर्शन के बाद मृतका का परिजनों ने किसी भी कार्रवाई के लिए मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी। अंतिम संस्कार रुकने की सूचना पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठ ककराना की महिलाएं भी पहुंच गईं।

साथही थे परिजन

मृतकाके ससुर रामफल ने बताया कि पीजीआई में भर्ती करने से लेकर प्रियंका के दम तोड़ने तक उसके परिजन साथ ही थे। शनिवार को भी वह शव के साथ ही रहे थे, लेकिन वे श्मशान घाट पहुंचकर रास्ते में ही रुक गए। उनके काफी देरतक पहुंचने के कारण अंतिम संस्कार शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस को गलत सूचना देकर अनावश्यक परेशानी पैदा कर दी।

भास्कर न्यूज | रोहतक

अंतिमदर्शन होने पर विवाहिता के परिजनों ने कंट्रोल रूम पर हत्या कर गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने की सूचना देकर पुलिस को दौड़ा दिया। डीएसपी सहित दो थानों की पुलिस ने वैश्य कॉलेज रोड स्थित श्मशान घाट पहुंचकर विवाहिता का अंतिम संस्कार रुकवा दिया, लेकिन मामले का खुलासा होने पर राहत की सांस ली। विवाहिता के ससुराल मायका पक्ष के लोगों की सहमति के बाद विवाहिता का दाह संस्कार कर दिया गया। सुनारियां रोड स्थित रामनगर में रह रहे मूलरूप से ककराना निवासी दीनानाथ आईटीबीपी में सेवारत है। सवा साल पहले शादी झांसवा(झज्जर) की प्रियंका से हुई। 6 माह पहले दीनानाथ प्रियंका को साथ ले गया। 7 सितंबर की रात साढ़े 9 बजे खाना बनाते समय प्रियंका संदिग्ध हालत में झुलस गई। उसे चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया, जहां मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को शाम 5 बजे वैश्य कॉलेज स्थित श्मशान घाट ले आए। इसी बीच मृतका के परिजनों ने कंट्रोल रूम पर प्रियंका की हत्या कर गुपचुप तरीके से संस्कार की सूचना दे दी। फिर क्या था, पुलिस मौके पर पहुंची और संस्कार रुकवाया। ससुराल पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम के कागज दिखाए,