पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजीआई को दिया 42 यूनिट रक्त

पीजीआई को दिया 42 यूनिट रक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई आईटीआई के पास आयोजित रक्तदान शिविर में कार्ड दिखाते लोग।

भास्कर न्यूज | रोहतक

मांदानो देवी धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। नए आईटीआई के पास आयोजित 31वें रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्त को पीजीआई में जमा कराया गया। ट्रस्ट के संस्थापक तस्वीर सिंह हुड्डा ने बताया कि शिविर में सबसे पहले रामकुवांर हुड्डा और इंचार्ज हरीश ने रक्तदान किया। इस अवसर पर हरियाणा रोडवेज रोहतक के महाप्रबंधक, वर्क मैनेजर गुलाब सिंह और श्रवण कुमार के साथ रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव देवेंद्र चहल राजकुमार उपस्थित रहे। पीजीआई के डॉक्टरों की देखरेख में चल रहे शिविर के संचालन में रोडवेज में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों ने सहयोग किया। संस्थापक तस्वीर सिंह हुड्डा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से नेत्र शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का भी आयोजन समय9समय पर किया जाता है। शिविर में वीरेंद्र हुड्डा, जोगेंद्र हुड्डा, बिजेंद्र ड्राइवर महाबीर मलिक मौजूद रहे।