पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मचेगी धूम

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मचेगी धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. दिल्लीरोड स्थित मकान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज | रोहतक

भारतके दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्तूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोेजित किए जाएंगे, जिसमें नृत्य-गीत तथा भाषण प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र होंगे।यह निर्णय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की शनिवार को सुभाष चंद्र सक्सेना के सिविल लाइन्स स्थित आवास आनंद भवन में हुई बैठक में लिया गया। सर्वसम्मति से कार्यक्रम का संयोजक डॉ. हर्ष को बनाया गया है। सांस्कृतिक आयोजन की जिम्मेदारी राजदीप कुलश्रेष्ठ को दी गई। तय किया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रेरणादायी प्रस्तुतियां होंगी। इसमें नृत्य, गीत तथा भाषण प्रतियोगिता की तैयारी में प्रतिभागी अभी से जुटे हैं।