- Hindi News
- गैरशैक्षणिक गतिविधियों के बिना पूर्ण विकास संभव नहीं : डॉ. मार्कंडेय
गैरशैक्षणिक गतिविधियों के बिना पूर्ण विकास संभव नहीं : डॉ. मार्कंडेय
भास्कर न्यूज | रोहतक
बाबामस्तनाथ विवि के सभागार में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजित हुआ, जिसमें खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें हरियाणा चार्टेंड एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपी के प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम की गायन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले फिजियोथैरेपी विभाग के अक्षय कुमार, सामूहिक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले उज्ज्वल, नीरज, शिवानी, पारुल, पूजा मलिक, पूजा रानी तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले ज्योति, नेहा, तमन्ना आशु शामिल रहे। इसके अलावा आयुर्वेदिक विभाग में आयोजित प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष के प्रथम तीन विजेताओं को प्रोत्साहन राशि के साथ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर एक निजी कंपनी द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें इन्टर्न छात्रा अन्नु, छवि एवं सुमन का चयन प्रदेश स्तर की स्पर्धा हुआ। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विवि के कुलपति डॉ. मार्कंडेय आहूजा ने कहा कि आज हम केवल डिग्रियां तो इकट्ठी कर रहे हैं, लेकिन खेल-कूद जैसी गतिविधियां दब कर रह गई है और इनके बिना एक बच्चे का पूर्ण विकास संभव वहीं है।