पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को दिए बेहतर करियर के लिए टिप्स

विद्यार्थियों को दिए बेहतर करियर के लिए टिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैश्यमहाविद्यालय के करियर गाइडेंस सेल के तत्वाधान में शनिवार को करियर काउंसिलिंग आयोजित हुआ, जिसमें विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए अनुभवी विशेषज्ञों ने टिप्स दिए। इस मौके पर डॉ. संजय गुप्ता, प्रो. एसएस गुप्ता, प्रो. मोनिका गुप्ता, प्रो. गीता गुप्ता, प्रो. पिंकी यादव डॉ. आरके अवस्थी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब देकर बेहतर करियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सत्र की समाप्ति के मौके पर आयोजित कैरियर काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को टिप्स दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सत्र की समाप्ति के बाद रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाता है।