पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक. जींदरोड स्थित डीपीएस स्कूल में सीबीएसई नार्थ जोन स्विमिंग

रोहतक. जींदरोड स्थित डीपीएस स्कूल में सीबीएसई नार्थ जोन स्विमिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. जींदरोड स्थित डीपीएस स्कूल में सीबीएसई नार्थ जोन स्विमिंग चैंपियनशिप के दौरान प्रतियाेगिता में भाग लेते तैराक।

15 सौ मीटर फ्री स्टाइल में नसीब प्रथम

भास्कर न्यूज | रोहतक

पानीके अंदर छात्र इस कदर गतिविधि कर रहे थे मानो वह पानी पर नहीं जमीन पर दौड़ रहें हो। मौका था दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रहे सीबीएसई नार्थ जोन-सेकेंड स्वीमिंग चैंपियनशिप का।

चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर सभी को चकित कर दिया। प्रतियोगिताओं में 1500 मीटर फ्री स्टाइल (अंडर-19), 800 मीटर फ्री स्टाइल (अंडर-16), 50 मीटर (अंडर-19-12) बटरफ्लाई स्ट्रोक, 100 मीटर फ्री स्टाइल (अंडर-19-12), 50 मीटर ब्रीस्ट स्ट्रोक (अंडर-19-12), 400 मीटर मैडली प्ले (अंडर-19-12) आदि रहा। जिसमें प्रथम स्थान पर नसीब, मार्टिना, विक्रांत, मानसी, हरलिन कौर, जैसमीन, हर्षिता, मानवदीप, इश्प्रीत कौर, साहिब सिंह, गौरव, हना रहे। प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के ढुल, कैप्टन गुगन सिंह, शैलेन्द्र, किशन कुमार, धर्मवीर ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। वहीं प्रधानाचार्या डा. किरण दलाल ने विजेता बच्चों को मैडल देकर सम्मानित किया।