पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 82475 बच्चों को दवा बूथों पर पिलाई पोलियो ड्रॉप्स

82475 बच्चों को दवा बूथों पर पिलाई पोलियो ड्रॉप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयपल्स पोलियो चरण में पहले दिन 82475 बच्चों को दवा बूथों पर पिलाई गई, जो दिए गए लक्ष्यों का 59.80 प्रतिशत है। जो बच्चे पोलियो बूथ पर दवाई नहीं पी सके अब उन सभी बच्चों को 22 23 सितंबर को टीकाकारकों द्वारा घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी।

सीएमओ डाॅ. शिव कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए 598 बूथों की स्थापना की गई है, इसके अतिरिक्त 48 ट्रांजिट एवं 42 मोबाइल टीमों का प्रबन्ध किया गया है। मोबाइल टीम मलिन बस्तियों, औधोगिक क्षेत्रों, ईंट भट्टों एवं निर्माणाधीन स्थलों पर जा कर दवाई पिलाएंगे। इनके कार्य के देखरेख के लिए 126 सुपरवाईजरों की नियुक्ति की गई है। इस बार 1,37,909 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य है।